सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी में टैक्स फ्री की जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे CM योगी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम बंगाल में बैन के बाद यूपी ने ‘द केरल स्टोरी’ को ‘टैक्स फ्री’ करने की घोषणा की

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर देश भर में राजनीति जारी है. इस बीच अब मध्य प्रदेश के बाद यूपी में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में द केरल स्टोरी ( The Kerala Story) फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग भी देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा. इससे पहले मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था.

वहीं, पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने इसे बैन कर दिया है. इस फिल्म को लेकर लगातार राजनीति बढ़ती जा रही है. तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला सिनेमाहॉल की ओर से लिया गया है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश दूसरा राज्‍य है, जहां इसे टैक्‍स फ्री किया जाएगा. मध्‍य प्रदेश में इसे टैक्‍स फ्री किया जा चुका है. इससे पहले पश्चिम बंगाल में इस फिल्‍म को दिखाने पर तुरंत रोक लगा दी गई है. वहां फिल्म दिखाने वाले किसी भी सिनेमाघर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह फिल्म ट्रेलर के बाद मुश्किल में पड़ गई, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं हैं.

क्या है फिल्म ‘केरल स्टोरी’ की कहानी

फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है. आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *