सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऑनलाइन महिला शिकायत व्यवस्था मजबूत करने की पहल सराहनीय : बिन्नी वर्मा

3 मिनट पढ़ें
बिन्नी वर्मा
Advertisement

ऑनलाइन महिला शिकायत व्यवस्था मजबूत करने की पहल सराहनीय : बिन्नी वर्मा

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का स्वागत करते हुए भाजपा नवीन शाहदरा जिला की महामंत्री बिन्नी वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा को केवल कानून और पुलिस कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय शिकायत व्यवस्था को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली महिला आयोग की बैठक में महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करने तथा बालिकाओं को पॉक्सो और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर दिया गया जोर सराहनीय पहल है। मौजूदा दौर में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। बिन्नी वर्मा ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर ठगी, अश्लील सामग्री के जरिए परेशान करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी घटनाओं से बचने के लिए उन्हें अपने अधिकारों तथा कानूनी उपायों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के सुझाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के अभियान स्कूल और कॉलेज स्तर से ही शुरू किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से मंथन किया है। आयोग को ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और सरल एवं प्रभावी बनाने की सलाह दिए जाने से पीड़ित महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया में आसानी होगी। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जितनी सरल होगी, उतनी ही अधिक महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकेंगी। भाजपा जिला महामंत्री बिन्नी वर्मा ने कहा कि बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पीड़ित परिवार समय पर उचित कदम नहीं उठा पाते। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध कानूनी सहायता और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जानी चाहिए। बिन्नी वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार, महिला आयोग, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली महिला आयोग द्वारा ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जागरूकता अभियानों को भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में समय पर सहायता मिल सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *