सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी में गुंडे बदमाश या तो जेल में हैं या राज्य छोड़कर भाग गए हैं: ब्रजेश पाठक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी मिनी सीएम बन गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के आते ही गुंडे माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है जिसका परिणाम यह हुआ कि गुंडे बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या राज्य छोड़कर भाग गए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया। पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे खाली प्लॉट हमारा है जैसे नारे लगाते थे वे हर जिले में मिनी सीएम बन गए थे।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है। पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *