सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

साल 2024 समाप्ति से पहले पूरा हो जाएगा हाईवे का काम, फिर 5 घंटे का सफर ढ़ाई घंटे में पूरा होगा  

3 मिनट पढ़ें

साल 2024 समाप्ति से पहले पूरा हो जाएगा हाईवे का काम, फिर 5 घंटे का सफर ढ़ाई घंटे में पूरा होगा  

देश की राजधानी से लगे 6.4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हिस्सा मई 2024 तक तैयार होते ही दिल्ली-देहरादून के बीच ढ़ाई घंटे में सफर का रास्ता भी साफ हो जाएगा.

दिल्ली देहरादून हाईवे एंट्री प्वाइंट को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के निर्माण मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है. वहीं, इस साल दिसंबर तक इस परियोजना पर काम पूरा करने की योजना है. मई तक दिल्ली के हिस्से वाला एलिवेटेड गलियारा पूरा होने की उम्मीद है. यह वो हिस्सा है जो न केवल इस रूट पर नई सड़क का एक हिस्सा है बल्कि देश और उतराखंड की राजधानियों के बीच यात्रा को सिर्फ ढाई घंटे तक पूरा करने में सक्षम होगा.

फिलहाल, अक्षरधाम पुश्ता रोड फ्लाईओवर पर खंभों के बीच स्टील स्लैट बिछाने का काम पूरा होने के बाद फ्लाईओवर के नीचे की खुदाई का अधिकारियों ने दौरा कर जायजा लिया. ताकि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. बीते साल नई दिल्ली में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन में एनएचएआई ने अक्षरधाम के पास की सड़क का पुनर्निर्माण किया था. अब गीता कॉलोनी क्रिएटोरियम के तुरंत बाद पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास एलिवेटेड कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. इसी एरिया में एनएचएआई मंदिर के पास पुश्ता रोड कारपेटिंग का काम कर रहा है. यहां पर एनएचएआई एलिवेटेड स्ट्रेच का निर्माण भी कर रहा है. गीता कॉलोनी पेडेस्ट्रियन ब्रिज पर रैंप निर्माण और मिट्टी बिछाने का काम जारी है. इसके बाद बिटुमिनस परत बिछाई जाएगी. काम पूरा होने के बाद यह रैंप अक्षरधाम मंदिर से आगे पुश्ता रोड में मिल जाएगा.

दिसंबर 2024 से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य 

दूसरी तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण युधिष्ठिर सेतु के ऊपर किए जाने की संभावना है. यह गीता कॉलोनी और खजूरी खास के बीच है. इसके लिए कैलाश नगर में खंभे खड़े कर दिए गए हैं और गार्डर लगाए जा रहे हैं. इसमें अभी कुछ समय लगने की संभावना है. फिलहाल फ्लाईओवर के नीचे सड़क वाले हिस्से को सही करने का काम जारी है. पिलर का काम पूरा होने के गार्डर स्थापित करने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा. ये सभी काम दिसंबर 2024 से पहले पूरा होने की उम्मीद है. बता दें कि दिल्ली-देहरादून हाईवे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकर द्वारा अनुमोदित परियोजना है. यह दिल्ली को सहारनपुर के रास्ते देहरादून से जोड़ता है. इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का मौजूदा समय 5 घंटे से कम होकर 2.5 घंटे होने की संभावना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *