सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘हाईकमान सैलजा को इग्नोर नहीं कर सकता’, CM पद के सवाल पर खुद दिया बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
सैलजा

'हाईकमान सैलजा को इग्नोर नहीं कर सकता', CM पद के सवाल पर खुद दिया बड़ा बयान

Advertisement

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इस सवाल के जवाब में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हाईकमान सैलजा को इग्नोर नहीं कर सकता. न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही. बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा, इसका फैसला विधानसभा चुनाव के बाद होगा. पार्टी इस बात को साफ कर चुकी है.

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पहले भी ये कहती रही हैं कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हाईकमान का आखिरी फैसला सर्वमान्य होगा. वो फैसला करेंगे कि किसको क्या जिम्मेदारी देनी है? सैलजा ये भी दावा करती रही हैं कि इस बार कांग्रेस की हवा है और प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है.

बीजेपी पहले अपना घर संभाले- सैलजा

हरियाणा में हाल में कुमारी सैलजा की कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी की अटकलें लगाई गई थीं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके कथित मतभेदों को लेकर भी सुर्खियां बनती रही हैं. कुछ दिन पहले जब उनसे पूछा गया था कि बीजेपी ये दावा करती है कि कुमारी सैलजा की कांग्रेस पार्टी से नाराजगी है. इस सवाल पर उन्होंने कहा था, ”बीजेपी को पहले अपना घर संभालना चाहिए. जहां तक कांग्रेस की बात है, वो हमारी अंदरुनी बात है.”

Advertisement

अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक रैली के मंच पर कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक साथ लाया था और ये जताने की कोशिश की गई कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है और सभी मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. हरियाणा में कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं, एक सीट अपने सहयोगी सीपीआई (एम) को दी है.

गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं, सभी सीटों के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *