Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Talent Hunt: दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करेगी,हौसलों...

Delhi Talent Hunt: दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करेगी,हौसलों की उड़ान योजना : विनीत जैन

0
20

Delhi Talent Hunt: दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करेगी,हौसलों की उड़ान योजना : विनीत जैन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को हौसलों की उड़ान योजना की शुरुआत की है। इस टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य राजधानी दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें सही मंच देना है। दिल्ली सरकार की इस योजना पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला मीडिया प्रभारी विनीत जैन ने कहा कि युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म देगी दिल्ली सरकार की यह योजना। विनीत जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना से युवा अपना हुनर दिखाने के लिए प्रेरित होंगे। विनीत जैन ने बताया कि इस योजना के पीछे दिल्ली सरकार का यह भी लक्ष्य है कि युवा अपनी प्रतिभा को सिर्फ अपने घर या मोहल्ले तक सीमित न रखे बल्कि उनका हुनर पूरी दुनिया के सामने आए।
विनीत जैन ने बताया कि यह योजना 16 से 35 वर्ष तक के युवाओं के लिए है और यह योजना इन युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म बनेगी जिसके माध्यम से युवा विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। विनीत जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है जिस पर पात्र प्रतिभागी बिना किसी शुल्क के अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विनीत जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है। विनीत जैन ने आगे कहा कि हर युवा में प्रतिभा होती है लेकिन सही अवसर न मिलने के कारण उनका हुनर छुपा ही रह जाता है लेकिन दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही अवसर भी मिलेगा और अपने हुनर को दिखाने के लिए बड़ा मंच भी मिलेगा। विनीत जैन ने बताया कि इस योजना के तहत प्रतियोगिताओं को सात श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा जिसमें गायन, नृत्य, अभिनय और थिएटर, ललित कला और डिजिटल आर्ट्स, मूर्तिकला और मिट्टी के बर्तन बनाना, म्यूजिक कंपोजिशन, इंस्ट्रूमेंटल और कविता शामिल हैं। विनीत जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना के बारे में सुनकर युवा बहुत ही उत्साहित है। विनीत जैन ने आगे कहा कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यह बहुत ही रचनात्मक निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here