सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हर वर्ग के लिए खुशियाँ लेकर आया आया जीएसटी रिफार्म : रोमेश गुप्ता

2 मिनट पढ़ें

हर वर्ग के लिए खुशियाँ लेकर आया आया जीएसटी रिफार्म : रोमेश गुप्ता

Advertisement

हर वर्ग के लिए खुशियाँ लेकर आया आया जीएसटी रिफार्म : रोमेश गुप्ता

* उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जीएसटी रिफॉर्म यानी सुधार देश के हर वर्ग के लिए नई सौगात लेकर आया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चंद गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते है |

आज़ादी पर्व के मौके पर प्रधानमन्त्री ने लाल किले से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का जो विजन प्रस्तुत किया था, आज वह साकार हो गया है। यह सुधार हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ लेकर आये हैं किसानों से लेकर उद्यम तक, घर से लेकर व्यापार तक, नई पीढ़ी का यह जीएसटी सबके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस निर्णय से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य क्षेत्रों को राहत मिलेगी।

Advertisement

उत्तराखंड जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में यह सुधार विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। रोमेश गुप्ता कहते हैं ये सुधार भारत की आर्थिक यात्रा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे है। जीएसटी दरों में भारी कटौती से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। यह गरीब-हितैषी, विकासोन्मुखी निर्णय किसानों से लेकर व्यवसायों तक समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा। रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं जीएसटी सुधार से किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

इससे देश भर में व्यापार करना आसान होगा। उन्होंने रिफॉर्म्स को अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसका उद्देश्य किसानों, लघु उद्योगों व आम जनता के लिए करों को आसान बनाना है। साथ ही, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से उपभोक्ताओं को लाभ होगा, व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों, उद्यमों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे, जिससे विकसित भारत के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *