सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Bharatiya Mazdoor Sangh 70 Years: भारतीय मजदूर संघ की स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य समापन 23 जुलाई को दिल्ली में, मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bharatiya Mazdoor Sangh 70 Years: भारतीय मजदूर संघ की स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य समापन 23 जुलाई को दिल्ली में, मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, 25 जून 2025 — देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) अपने स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष 23 जुलाई को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में एक भव्य समापन समारोह का आयोजन करेगा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में की गई थी। संगठन की इस 70 वर्ष की यात्रा में BMS ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करते हुए संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया और आज यह देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री रविंद्र हिमते, अखिल भारतीय महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ ने बताया कि स्वर्णिम 70वीं वर्षगांठ के समापन का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश-विदेश से विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के मंत्रीगण, समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ श्रम नेता, अन्य ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी एवं BMS की विस्तारित कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल होंगे।

दिल्ली प्रदेश की 110 से अधिक यूनियनों से लगभग 10,000 कार्यकर्ता इस समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम BMS की संगठित शक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और श्रमिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस एक वर्ष की अवधि में BMS ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की, जिनमें विशेष रूप से श्रमिक महासंपर्क अभियान, पंच परिवर्तन व्याख्यान माला (पर्यावरण, स्वदेशी, कुटुंब, प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं नागरिक कर्तव्य), युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन आदि प्रमुख रहे हैं।

Advertisement

आज BMS के साथ 6300 से अधिक ट्रेड यूनियनें और 44 अखिल भारतीय औद्योगिक महासंघ संलग्न हैं, जो देशभर के हर प्रदेश और जिलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन ने G-20 सम्मेलन के अंतर्गत L-20 (Labour 20) की अध्यक्षता करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत के श्रमिकों की आवाज को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

भारतीय मजदूर संघ ने अपने सात दशकों की यात्रा में न केवल मजदूरों के वेतन, भत्ता, बोनस, प्रमोशन जैसे अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत को भी जनमानस में जागरूक किया है। यह संगठन केवल ट्रेड यूनियन ही नहीं, एक राष्ट्रवादी श्रमिक आंदोलन का पर्याय बन चुका है।

इस भव्य आयोजन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ अपने अब तक के संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को साझा करेगा, और आगामी भविष्य की योजनाओं को लेकर नई दिशा तय करेगा।

प्रेषक:
दीपेंद्र चाहर
प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश
मोबाइल: 9560704804
ईमेल: delhi.bms006@gmail.com

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *