Home आमने सामने कूड़े के पहाड़ घटाने में तेजी स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बढ़...

कूड़े के पहाड़ घटाने में तेजी स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बढ़ रही है सरकार : दीपक गाबा

0
100
दीपक गाबा

कूड़े के पहाड़ घटाने में तेजी स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बढ़ रही है सरकार : दीपक गाबा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली में वर्षों से बने कूड़े के पहाड़ों को कम करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा तेजी से किए जा रहे प्रयासों का भाजपा ने स्वागत किया है। शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि सरकार ने कचरा प्रबंधन को केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित न रखकर इसे वैज्ञानिक तरीके से स्थायी समाधान देने की दिशा में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ों का लगातार कम होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने में जुटी है। दीपक गाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों को कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देना सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। पिछले करीब डेढ़ वर्षों में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइटों से बड़ी मात्रा में कचरे का निस्तारण कर जमीन को मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पुराने कचरे को हटाना नहीं, बल्कि नई प्रोसेसिंग क्षमता विकसित कर प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का भी वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कर स्वच्छ, सुंदर और बेहतर राजधानी बनाने का प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आने वाले समय में दिल्लीवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और मजबूत होगी। सरकार द्वारा ओखला, भलस्वा और गाजीपुर में पुराने कचरे के निस्तारण के साथ-साथ नई प्रोसेसिंग सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल कूड़े के पहाड़ों का आकार कम होगा, बल्कि खाली कराई जा रही जमीन का बेहतर उपयोग भी संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here