राशन कार्ड निरस्तीकरण के नाम पर लोगो के साथ अन्याय कर रही है सरकार : परमानन्द शर्मा
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , दिल्ली की भाजपा सरकार राशन कार्ड व्यवस्था में ‘सुधार’ के नाम पर नए नियम थोंप रही है, जिससे दिल्ली के लाखों जरुरतमन्द लोगो को राशन सिस्टम से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का |
परमानन्द शर्मा का कहना है दिल्ली के इतिहास में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगो के राशन कार्ड रद्द नहीं हुए | उन्होंने कहा जिन लोगो के राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं उन्हें अपनी सफाई देने का मौका सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए था आखिर उनके राशन कार्ड क्यों रद्द किये जा रहे है | परमानन्द शर्मा कहते हैं एक तरफ तो भाजपा नारा देती है सबका साथ सबका विकास दूसरी ओर तानाशाही तरीके से लोगो के राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं | परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली से कांग्रेस सरकार के जाने के बाद राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया लगभग बंद है नई सरकार से लोगो को उम्मीद थी यह सरकार नये राशन कार्ड बनवाएगी लेकिन बनवाना तो दूर लाक्खों लोगो के कार्ड रद्द किये जा रहे हैं |
परमानन्द शर्मा कहते हैं अपनी गरीब विरोधी नीतियों की वजह से ही भाजपा ढाई दशक से भी अधिक समय का वनवास काटकर इस बार सत्ता विरोधी लहर के चलते सरकार बनाने में कामयाब हुई थी लेकिन अब फिर से जनविरोधी फैंसले लेने इस सरकार नें शुरू कर दिए है जिनका खामियजा भाजपा को आगमी चुनवों में उठाना पड़ेगा | परमानन्द शर्मा कहते हैं ‘दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स, 2025’ के तहत आय सीमा को 1 लाख वार्षिक से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये करना महज दिखावा है, महंगाई के इस दौर में यह राशि नाकाफी है। सरकार को यह मालुम होना चाहिए गरीबी रेखा इस महंगाई के दौर में क्या है |
उन्होंने कहा वार्षिक आय सीमा कम से कम दो लाख तक बढ़ाई जानी चाहिए परमानन्द शर्मा कहते हैं भाजपा सरकार नये नाम तो राशन कार्डों में जुड़वाँ नहीं सकी बल्कि कांग्रस सरकार के समय में बने जरुरतमन्द लोगो के कार्ड रद्द करने में जुटी है | श्री शर्मा कहते हैं यह मुद्दा पर आने वाले समय में भाजपा पर भारी पड़ेगा और दिल्ली की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी | परमानन्द शर्मा कहते हैं सरकार नें चुनावो के दौरान जनता से वायदा किया था होली और दिवाली पर रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेगें लेकिन अब यू टर्न लेते हुए कहा जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड होंगे उन्हें ही यह फायदा मिलेगा दूसरी ओर सरकार लाखों लोगो के राशन कार्ड रद्द कर रही है यानी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है |



