सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

17 साल पहले किडनैप हुई थी लड़की, दिल्ली पुलिस ने ढूंढ निकाला, सामने आया यह सच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में 17 साल बाद मिली ‘किडनैप’ हुई लड़की, पुलिस ने ऐसे पता लगाया

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता की शिकायत पर दिल्ली के गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में 2006 में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

17 साल पहले हुए किडनैपिंग के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया 

दिल्‍ली पुलिस ने 17 साल पहले हुए किडनैपिंग के मामले को सुलझाया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 17 साल पहले 2006 में अगवा की गई 32 वर्षीय महिला दिल्ली के गोकलपुरी में मिली. डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा के मुताबिक, ”22 मई को सीमापुरी थाने की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 साल पहले अगवा की गई 32 साल (अब) उम्र की अपहृत लड़की का पता लगा लिया.”

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता की शिकायत पर दिल्ली के गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में 2006 में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्‍होंने बताया, “लड़की का 2006 में अपहरण कर लिया गया था और जांच के दौरान, लड़की ने खुलासा किया कि वह अपना घर छोड़ने के बाद दीपक नामक व्यक्ति के साथ ग्राम चेरडीह जिला बलिया, यूपी में रह रही थी और उसके बाद कुछ विवाद के बाद उसने दीपक को लॉकडाउन में छोड़ दिया और अलग किराए के मकान में गोकलपुरी क्षेत्र में रहने लगी.”

डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा के अनुसार, शाहदरा जिले द्वारा 2023 में अब तक 116 अपहृत/अपहृत बच्चों/व्यक्तियों और 301 लापता व्यक्तियों को बरामद किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *