सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कुछ ही मिनट में पटना से उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट, अचानक पायलट ने कही ऐसी बात कि हर कोई चौंक गया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कुछ ही मिनट में पटना से उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट, अचानक पायलट ने कही ऐसी बात कि हर कोई चौंक गया

पटना से पुणे के लिए 1:30 बजे फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को अब पांच से छह बजे के बीच दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा जाएगा.

एक तरफ कोहरे की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर बुधवार (17 जनवरी) को कुछ ऐसा हो गया कि पायलट की बात सुनकर सभी यात्री चौंक गए. विमान के अंदर बैठे यात्री पटना से दिल्ली जाने वाले थे. कुछ ही मिनट में फ्लाइट भी पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन पायलट ने अचानक जाने से मना कर दिया. हालांकि कुछ देर तक तो यात्री समझ नहीं पाए. फिर बताने के बाद उन्हें पूरी बात समझ आई.

यह पूरी घटना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-126 के साथ हुई है. पटना से पुणे के लिए 1:30 बजे फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी, लेकिन जहाज के कप्तान की अचानक दादी के मरने की सूचना आ गई. इस पर पायलट ने कहा कि मेरा दिमागी संतुलन ठीक नहीं है. ऐसी स्थिति में वह फ्लाइट को नहीं उड़ा सकता है.

विमान से सभी यात्रियों को उतारा गया नीचे

Advertisement

पायलट की इस बात के बाद विमान में बैठे सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को अब पांच से छह बजे के बीच दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा जाएगा. दिल्ली से उस फ्लाइट को उड़ाने के लिए कैप्टन को बुलाया गया है. आने के बाद सभी यात्री पुणे जा सकेंगे.

लगातार विमान के लेट होने से यात्री परेशान

बता दें कि कोहरे के चलते फ्लाइटें लेट से चल रही हैं. स्थिति यह है कि समय से यात्रियों को सूचना तक नहीं दी जा रही है. कम विजिबिलिटी के चलते उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे कई यात्रियों ने शिकायत की. कहा कि ना तो मैसेज भेजा जा रहा है ना ही फोन कर बताया जा रहा है कि फ्लाइट रद्द है. हालांकि यह हाल सिर्फ पटना एयरपोर्ट का नहीं है बल्कि लगभग हवाई अड्डा पर यही हाल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *