सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमेरिका-कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी है, जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गई थीं.

‘The Kerala Story’

अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में शुक्रवार को विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी'(‘The Kerala Story’) रिलीज हुई. निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है. सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय और अमेरिकी पत्रकारों के समूह से कहा, “देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था. ‘द केरल स्टोरी’एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है, एक ऐसा आंदोलन है जिसे दुनिया भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए और जागरूकता बढ़ानी चाहिए.”

Advertisement

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा, ‘‘फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे लोगों से छिपाया गया था और इसे बताया जाना चाहिए था. हमने दुनिया भर में इस बारे में चर्चा शुरू करने के लिए फिल्म बनाई.”फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताई गई है जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं.

बीजेपी सहित हिंदू दक्षिणपंथियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है. तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने फिल्म का बहिष्कार किया है. फिल्म के टीजर की काफी आलोचना हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां आईएसआईएस में शामिल होने के लिए राज्य से भाग गई थीं. केरल उच्च न्यायालय ने निर्माताओं से प्रचार अभियान से फिल्म का टीजर हटाने के लिए कहा था. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *