सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिल्म “दृश्यम 2” का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई थी । फिल्म ने टिकट खिड़किय पर 3 तीन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही इसने वीकेंड में की है छप्पर फाड़ कमाई की । दर्शकों और क्रिटिक्स फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म के मेकर्स पर नोटों की ताबड़तोड़ बारिश हो रही है। ‘दृश्यम 2’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

हले दिन 15.38 करोड़ की कमाई

दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही अजय देवगन की ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरे दिन भी इसने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए 21.59 करोड़ की कमाई की थी। दो दिनों में ही ‘दृश्यम 2’ ने 36 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। तीसरे दिन तो फिल्म ने और भी जबदस्त परफॉर्मेंस दी।

Advertisement

18 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मलयालम भाषा में इसी नामों से बनी फिल्मों का हिन्दी रीमेक हैं। मलयालम की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुईं थीं। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल आई किसी भी रीमेक से कहीं ज्यादा हिट साबित हुई है। अजय देवगन की इस साल रिलीज हुई ये तीसरी फिल्म है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *