सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

फीफा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने कतर पहुंचे उपराष्ट्रपति

2 मिनट पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। रविवार को ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही फुटबॉल के सबसे बड़े उत्सव की शुरुआत हो गई। इस फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा भारत भी बना। दरअसल, फीफा ने भारत को भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने का न्योत भेजा था। ऐसे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने ओपनिंग सेरेमनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह फिलहाल दो दिन के दौरे पर दोहा में हैं। उन्हें कतर के एमिर शेख तमिम बिन हमाद अल थानी ने न्योता भेजा था।

उपराष्ट्रपति यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप कतर 2022 के उद्घाटन में कतर के एमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुए। फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

विश्व कप में भारतीयों ने भी अहम भूमिका निभाई है

दरअसल, इस विश्व कप में भारतीयों ने भी अहम भूमिका निभाई है और उनके समर्थन से ही कतर विश्व कप आयोजित करने में कामयाब रहा है। दोहा के अल बायत स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान उपराष्ट्रपति ने विश्व के नेताओं के साथ बैठक भी की। भारत और कतर विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी साझेदारी के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों में और बढ़ोतरी होगी।पिछले वित्त वर्ष में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर को पार कर गया था। कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभाता है। भारत और कतर अगले साल पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल मनाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *