
Delhi News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को महज तीन घंटों में रिकॉर्ड बारिश हुई. इस बारिश ने बीते 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारी बारिश से दिल्ली कई इलाकों में पानी भर गया. इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने भारी बारिश में जवान गंवाने वाले परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.
रविवार (30 जून) को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में उन लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, जो शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण डूब गए और इसकी वजह से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी.






आपकी राय