सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुरक्षा कारणों की वजह से जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाया गया : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

Advertisement

सुरक्षा कारणों की वजह से जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाया गया : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली के जंतर मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन के स्थल बनाए गए हैं। सरकार ने 33 साल पहले जंतर मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने कहा कि सुरक्षा कारणों व यातायात की सुचारू आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए ही जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने का फैसला सही है और यह फैसला समय की मांग भी था क्योंकि बीते कुछ दिनों से मध्य दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। श्री जायस ने कहा कि केंद्र सरकार किसी के भी प्रदर्शन करने के अधिकार को नहीं छीन रही है बल्कि केंद्र सरकार का यह प्रयास है कि प्रदर्शन के कारण लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली जिले में संसद, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास आदि तमाम वीवीआईपी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही थी इसलिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। श्री जायस ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शनों के कारण बार बार इंटरनेट बंद करने, मेट्रो से आवाजाही रोकने और हर मोड़ पर बेरिकेडिंग के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना के जीवन में परेशानी आ रही थी इसलिए भी केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह फैसला लोगों के हित में ही लिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *