सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

जन्मदिन पर जुटी भीड़ नें साबित किया अरविन्द्र लवली जमीनी नेता

3 मिनट पढ़ें
अरविन्द्र लवली

जन्मदिन पर जुटी भीड़ नें साबित किया अरविन्द्र लवली जमीनी नेता

Advertisement

जन्मदिन पर जुटी भीड़ नें साबित किया अरविन्द्र लवली जमीनी नेता

* गांधी नगर के रास्ते दिखे जाम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविन्द्र सिंह लवली के पुराने घर जाने वाले सभी रास्ते बुधवार को घंटो जाम से जूझते नजर आये | मौका था लवली के जन्मदिन का ,ऐसे लग रहा था पूरा यमुनापार ही उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ रहा हो .लाल क्वार्टर का रास्ता रहा हो या शाहदरा सेआज़ाद नगर जाने वाला रास्ता या गाँधी नगर मेन रोड से आज़ाद नगर पहुंचने वाला रास्ता सब घंटो जाम रहे | और जब अरविन्द्र सिंह लवली आज़ाद नगर वाले रोड पर पहुंचे तो वहां हजारों लोग गाजे बाजे के साथ पहले से ही उनके स्वागत में खड़े थे | श्री लवली आज़ाद नगर मोड़ से पैदल ही अपने घर की ओर चले तो नजारा देखते ही बनता था | सडक के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए गुलदस्ते तथा फूल माला लिए खड़े हुए थे | अनेक लोग अपने घरों के छज्जों से श्री लवली के काफिले पर पुष्पवर्षा कर रहे थे श्री लवली हाथ हिला-हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे |

Advertisement

भीड़ का आलम यह था कि लोग यह भावना व्यक्त कर रहे थे लवली जी संघर्ष करो हम आपके साथ है | या दूसरे शब्दों में यह जन्मदिन जुलुस कम बल्कि विजय जुलुस ज्यादा प्रतीत हो रहा था | ऐसा नजारा आम तौर से किसी भी बड़े नेता के चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे विजय जुलुस में ही देखने को मिलता है | लवली के घर कालन्दी कुंज पर भी सुबह से लोग पहुंचने शुरू हो गए थे लेकिन गांधी नगर जो लवली की कर्मभूमि है वहां लवली का इतना भव्य स्वागत हुआ कि लवली खुद भावुक हो गए | लवली का कहना था यह जनता का प्यार है बिना किसी पद पर होते हुए भी लोग इतनी भारी तादाद में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे है | लवली भी लोगो से दिल खोल कर मिले ,मौजूद हजारों लोग लाइन लगा श्री लवली से मिल रहे थे |

अरविन्द्र लवली
जन्मदिन पर जुटी भीड़ नें साबित किया अरविन्द्र लवली जमीनी नेता

श्री लवली की टीम नें कई स्थानों पर लोगो के लिए भोजन की शानदार व्यवस्था की हुई थी | सुनील वोहरा बाबा ,भाजपा नेता जयकरण चौधरी ,प्रदीप शर्मा, विधायक अनिल वाजपेयी , ,पूर्व विधायक नसीब सिंह,नीरज बसोया पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल, अमित मलिक, सचिन विधूड़ी,पूर्व स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन पंडित जयकिशन शर्मा, पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र शर्मा, अनिल वशिष्ठ , नीरज शर्मा, ठा विनोद जायस,श्रवण दीक्षित ,तपसी प्रधान,विशाल कुमार, मुनीम चौधरी, संदीप त्यागी, जयप्रकाश ठाकुर, अरुण त्यागी, दर्शन लाल, अजय शर्मा, चौधरी वेदप्रकाश नीरज शर्मा, सुमन शर्मा, गौरव चौहान,आशीष,शोकत मलिक, फिरोज आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *