सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को इस मामले में दी जमानत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को इस मामले में दी जमानत

पुणे की अदालत ने परिवार के ड्राइवर के अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने के मामले में नाबालिग के पिता और दादा को जमानत दी है.

पुणे पोर्श केस में पुणे की अदालत ने नाबालिग के पिता और दादा को जमानत दे दी है. ये जमानत परिवार के ड्राइवर के अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने के मामले में दी गई है. ऐसा आरोप है कि इन्होंने पीड़ित ड्राइवर को धमका कर यह जिम्मेदारी लेने के लिए कहा था कि दुर्घटना के वक्त वह गाड़ी ड्राइव कर रहा था.

पुलिस का कहना है कि 19 मई 2024 की सुबह शराब के नशे में कार चला रहे नाबालिग ने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी.

Advertisement

उधर, पुणे पुलिस पोर्श कार हादसे में कथित तौर पर शामिल 17 वर्षीय नाबालिग को रिहा करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की योजना बना रही है. इस संबंध में एक सीनियर अफसर ने सोमवार (1 जून) को जानकारी दी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 जून को निर्देश दिया था कि पोर्श कार दुर्घटना में कथित रूप से शामिल नाबालिग को तत्काल रिहा किया जाए, क्योंकि उसे निगरानी गृह भेजने का किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का आदेश अवैध है और नाबालिग से संबंधित कानून का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए.

बता दें कि नाबालिग आरोपी को 19 मई को कार दुर्घटना के कुछ घंटों बाद ही जमानत मिल गई थी, लेकिन लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण तीन दिन बाद उसे महाराष्ट्र के पुणे शहर में निगरानी गृह में भेज दिया गया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे रिहा कर दिया गया था और उसकी देखरेख का जिम्मा उसकी चाची को सौंप दिया था.

हाईकोर्ट ने यह आदेश नाबालिग की चाची की ओर से दायर याचिका पर पारित किया था, जिन्होंने दावा किया था कि नाबालिग लड़के को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *