सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय’,CM केजरीवाल को घेरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय’, वीरेंद्र सचदेवा ने CM केजरीवाल को घेरा

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Targets CM Arvind Kejriwal For  Hospitals | Delhi Politics: 'दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय',  वीरेंद्र सचदेवा ने CM केजरीवाल को घेरा

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पत्रकार ने जीटीबी अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए थे. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को अस्पताल का दौरा करने और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए थे. सीएम केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी थी. इसको लेकर अब बीजेपी प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया आई है.

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की पोस्ट को लेकर उन्हें घेरते हुए लिखा है, “कहां -कहां किस-किस को भेजेंगे, आप की दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय है. ये AAP के हेल्थ मॉडल की सच्चाई है, अराजकता, भ्रष्टाचार और लूट का मॉडल है जैसे ‘शीश महल’ पर खर्च किया है काश…जनता की सुविधाओं के लिए किया होता.”

Advertisement

यमुना में झाग को लेकर भी AAP सरकार को घेरा

बता दें कि इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में झाग को लेकर भी केजरीवाल सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि एक तरफ केजरीवाल सरकार प्रदूषण से निपटने में नाकाम है. दूसरी तरफ यमुना में फैले झागों की वजह से छठ पर्व की तैयारी में जुटे श्रद्धालु नाराज है.

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं करते है. वो हरियाणा और उत्तरप्रदेश पर प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े कर रहे है लेकिन पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार होने के बावजूद पराली जलाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर जब बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार से सवाल करती है तो वो चुप रहने की नसीहत देते है. लेकिन बीजेपी अब भी उनसे सवाल करती रहेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *