सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे राम मंदिर के मुख्य पुजारी, दी ईद की मुबारकबाद

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे राम मंदिर के मुख्य पुजारी, दी ईद की मुबारकबाद

बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को फल खिलाए और स्वागत में फूलों की माला पहनाई.

राम नगरी अयोध्या ने एक बार फिर सौहार्द की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे हर किसी को देखना और समझना चाहिए. नमाज लाउडस्पीकर और मंदिर मस्जिद के बीच अयोध्या से जो तस्वीर निकल कर आई है वह दिल को सुकून देने वाली है. एक ऐसी तस्वीर है जिसे हर भारतवासी अपने दिलों में और घरों में सजाना चाहेगा.

अयोध्या में मंगलवार को दो तस्वीरें एक साथ दिखाई दी एक तरफ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण दिन पर लाखों श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे थे. इसी के बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंच गए उन्होंने इकबाल अंसारी को ईद की बधाई दी तो बदले में इकबाल अंसारी ने सत्येंद्र दास को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

इकबाल अंसारी ने राम जन्म भूमि के पुजारी को फल खिलाए और स्वागत में फूलों की माला पहनाई. आचार्य सत्येंद्र दास और इकबाल अंसारी की गले मिलते खूबसूरत तस्वीर अयोध्या ही नहीं पूरी दुनिया को एक सबक सिखाती है और यह बताने के लिए भी काफी है कि अमन और चैन का रास्ता कितना सुखद होता है.

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जिस दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई है उसी दिन से अयोध्या में राम राज्य की शुरुआत हुई है राम राज्य क्या है इसको सभी को समझना चाहिए. सब नर करें परस्पर प्रीति यह है राम राज्य, जब सभी व्यवस्था खत्म हो जाएं हिंदू मुस्लिम यह किसी भी संप्रदाय के बीच कोई विवाद ना हो अपनी-अपने धर्म पर चले और हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब अपने-अपने ढंग से चले यही संदेश राम राज्य का है. इसीलिए इसकी शुरुआत हो गई है और रहा सवाल हमारे और इकबाल के बीच का तो ईद की मुबारकबाद देने हम उनके यहां आए हैं और इन्हीं के माध्यम से सारे मुस्लिम संप्रदाय को ईद की मुबारकबाद देता हूं. सभी लोग मिलजुल कर रहे हैं और हमारे बीच अगर कोई विषमता है तो उसे समाप्त करें और रामराज्य की कल्पना करें.

इकबाल अंसारी ने कहा कि देखिए यह अयोध्या नगरी है यह हमारी खानदानी परंपरा है जब हमारे पिताजी थे सभी साधु संतों के त्योहारों में जाया करते थे. हमारे पिताजी रहे नहीं लेकिन पुजारी जी का वही सम्मान करते हैं जो हमारे पिताजी इनका करते रहे यह तो अयोध्या की गंगा जमुना तहजीब है हम तो साफ कहते हैं कि जहां साधु है वहां शांति है यहां की तहजीब तो देश-विदेश में जाती है. यहां तो हिंदू और मुसलमान एक साथ खड़ा हुआ है एक दूसरे को खड़े होकर आशीर्वाद दे रहे हैं. नवरात्रि का पर्व चल रहा है लोग खुशियां मना रहे हैं. मुसलमान ईद मना रहे हैं यहां की सभ्यता को लोग देखे गंगा जमुनी तहजीब को लोग देखें ऐसा लोग काम करें जिससे पूरे देश अच्छा रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *