मुहिम की मुहिम रंग लाई स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगो नें जांच करायी

0
43
मुहिम
मुहिम की मुहिम रंग लाई स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगो नें जांच करायी

मुहिम की मुहिम रंग लाई स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगो नें जांच करायी

शिविर में चार सौ से ज्यादा लोग पहुंचे जांच कराने

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , आप सबने सुना होगा पहला सुख निरोगी काया और इसी कहावत के आधार पर नवगठित मुहिम सोसाइटी (एनजीओ) ने अपने स्थापना दिवस के पहले कार्यक्रम के बाद दूसरे कार्यक्रम के रूप में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जांच शिविर में लोगों को दातों की जांच, बीपी व शुगर की जांच, हड्डियों की जांच व आंखों की जांच ,फेफड़ों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

शिविर में चार सौ 16 लोगो नें अपने स्वास्थ्य की जांच करायी | शिविर में बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन, रोहताश नगर से पूर्व विधायक विपिन शर्मा, करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, रोहताश नगर वार्ड की निगम पार्षद शिवानी पांचाल, अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना महेश्वरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शर्मा सहित बड़ी संखया में गणमान्य लोग मौजूद रहे | मंच का संचालन मुकेश पांचाल ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुहिम सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि मुहिम सोसाइटी के द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जनसेवा की तरफ बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और सभी अतिथियों ने मुहिम सोसाइटी की व मुहिम सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों को इतने अच्छे आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

 

मुहिम सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों संजीव शर्मा किसान, दीपक शर्मा, रवि गौतम, नरेश शर्मा ने लोगों को मुहिम सोसाइटी के दृष्टिकोण व उद्देश्य से अवगत कराया। मुहिम सोसाइटी के सदस्यों हरीश कुमार, विजय कुमार, नवीन चंद्रा अनिल शील व सगीर हसन ने भी जांच शिविर में अपनी अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here