सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, जानें कब बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

2 मिनट पढ़ें
वित्त मंत्री सीतारमण

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, जानें कब बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आठवां बजट पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी एक फरवरी को वित्त मंत्री आम बजट पेश किया जाएगा.

इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. सत्र के दौरान दिल्ली चुनाव के दिन संसद में कार्यवाही नहीं की जाएगी. वहीं 3 फरवरी के बाद से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी.

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र होगा. मोदी सरकार अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी. वहीं इसके पहले हुए शीतकालीन सत्र में भारी हंगामा हुआ था. संसद के शीतकालीन सत्र का ज्यादातर हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया था. उस दौरान सत्र के शुरुआती चार दिन सदन की कार्रवाई स्थगित रही थी. शुरुआत में अदानी के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया और फिर आखिरी हिस्से में आंबेडकर के मुद्दे पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की तक हो गई. हालांकि, बजट सत्र के दौरान हंगामे के फ़िलहाल आसार नहीं दिख रहे हैं. चुनौती कांग्रेस के सामने बिखरते नजर आ रहे इंडिया गठबंधन को एकजुट रखने की होगी.

26 दिनों तक चला था शीतकालीन सत्र

बीता शीतकालीन 25 नवंबर से 21 दिसंबर 2024 तक चला था. शीतकालीन सत्र 26 दिनों तक चला था. इस दौरान लोकसभा की कुल 20 बैठकें और राज्यसभा की 19 बैठकें हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *