सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन की हार्ट अटैक से एक साथ मौत, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; ऐसा क्यों हुआ?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शादी की पहली ही रात हार्ट अटैक से दूल्हा-दुल्हन की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

मामला यूपी के बहराइच का है. 31 मई की शाम दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट आया. शादी के बाद की तमाम रस्मों को निभाकर देर रात दोनों कमरे में सोने चले गए. अगली सुबह दोनों सुहागरात के सेज पर मृत अवस्था में पाए गए.

एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां बीते गुरुवार को नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान ही मौत हो गई. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की पहली ही रात को दूल्हा और दुल्हन को हार्ट अटैक आया था. दोनों के शव सुहागरात की सेज पर पड़े मिले. दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया.

30 मई को 24 साल के प्रताप यादव की शादी 22 साल की पुष्पा यादव से हुई थी. 31 मई की शाम दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट आया. शादी के बाद की तमाम रस्मों को निभाकर 31 मई की रात दोनों कमरे में सोने चले गए. अगली सुबह दोनों सुहागरात के सेज पर मृत अवस्था में पाए गए.

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कमरे की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम को भी बुलाया गया था.

कैसरगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कमरे में जबरन प्रवेश करने या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, जो उनकी मौत में कोई अपराध की ओर इशारा करते हों. उसी समय दिल का दौरा पड़ने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों ने कुछ आशंकाएं पैदा की हैं.’

इंस्पेक्टर ने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए कमरे और परिस्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *