Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है भाजपा...

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने : सुभाष चंद्र लाला

0
10

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने : सुभाष चंद्र लाला

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने अपनी बहुचर्चित महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत दिल्ली सरकार पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस विषय पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विश्वास नगर वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है, उन्हें भ्रमित किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा ने वोट तो दिल्ली की हर महिला से मांगा था ना तो फिर अब जब उन महिलाओं को किसी योजना का लाभ देने की बात आई है तो फिर शर्तें क्यों लगाई जा रही है? श्री लाला ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय कहती कुछ और है और चुनाव जीतने के बाद करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस योजना के तहत यह शर्त रखी है कि आवेदक महिला का कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए, मैं दिल्ली सरकार से यह सवाल करता हूं कि क्यों उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा? क्या वह महिला दिल्ली की वोटर नहीं है? क्या भाजपा ने चुनाव के समय उनसे वोट नहीं मांगा था? श्री लाला ने कहा कि दिल्ली सरकार का दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दावा सिर्फ एक जुमला है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली सरकार ने इस योजना का लाभ पाने के लिए शर्ते लगाई है वह साफ साफ इस बात को दिखाता है कि दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाने के बजाय अपने चुनावी लाभ को पूरा करना है। श्री लाला ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने कहा था कि महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीना मिलेंगे तब तो उन्होंने कोई शर्त की बात नहीं की थी और आज जब चुनाव जीतने के बाद अपना वादा पूरा करने की बात आई है तो दिल्ली सरकार ने तरह तरह की शर्तें लगा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली सरकार सिर्फ झूठे वादे ही कर सकती है, जनता के हित में काम नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here