सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा सरकार महिलाओं को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है : भारत सिंह राघव

3 मिनट पढ़ें
भारत सिंह राघव
Advertisement

भाजपा सरकार महिलाओं को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है : भारत सिंह राघव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा की केंद्र और दिल्ली की सरकार महिलाओं को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है | यह कहना है आजादपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सिंह राघव का | श्री राघव कहते हैं भाजपा जिस महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में गिराने में विपक्ष पार्टियों का हाथ बता रही है यह सरासर झूठ है। असलियत तो यह है कि महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से 2023 में 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें रखने के लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होकर कानून बन चुका है। और जहां तक गत दिनों का सवाल है लोकसभा के विशेष सदन में महिला आरक्षण बिल लाया ही कहाँ गया था बल्कि एक साजिश के तहत परिसीमन अधिनियम बिल लाया गया था। ताकि सरकार अपनी मर्जी से परिसीमन करा सके | श्री राघव कहते हैं लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा जबकि सरकार की नीयत गिरी है | परिसीमन अधिनियम बिल गिरा है। श्री राघव कहते हैं अगर भाजपा की सरकार सही में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो महिला आरक्षण बिल जो कानून बन चुका लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करे, सरकार भंग करें और चुनाव कराएं। यही फार्मूला देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट का अपनाया जाए। भारत सिंह राघव कहते हैं कि केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं के आरक्षण की आड़ में परिसीमन के माध्यम से सत्ता पर एकाधिकार जमाने की जो साजिश रची थी, विपक्षी एकजुटता ने उसे विफल कर दिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा अग्रसर होकर देशहित में काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मूलभूत विचारधारा हमेशा महिलाओं के विरुद्ध रही है, यही कारण रहा है आर.एस.एस. के 100 वर्षों के दौर में और हिन्दू महासभा या भाजपा संगठन में कभी किसी महिला को स्थायित्व का पद दिया है। इतिहास जानता है कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के साथ हुए अत्याचार करने वालों का समर्थन किया और महिला अधिकारों की अनदेखी की है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी महिला आरक्षण को 2034 में लागू करने की बात करते है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *