
साल भर जनता को झूठ परोसती रही दिल्ली की भाजपा सरकार : प्रदीप निर्मल
नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : दिल्ली की भाजपा सरकार अपने एक साल के शासन का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है | लेकिन साल भर इस सरकार नें जनता को जुमले परोसने के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए जश्न मनाया जाए | यह कहना है हर्ष विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप निर्मल का | प्रदीप निर्मल कहते हैं जिन चार हजार बसो की यह बात कर रहे हैं वह अरविंद केजरीवाल की सरकार के समय में खरीदी गई थी और उनको मोहल्ला बस के नाम पर शुरू किया गया था लेकिन इन्होंने उनका नाम बदलकर देवी नाम करके उनको चलाया | इसी तरह जिन आयुष्यमान आरोग्हय केन्द्रों की बात ये लोग करते हैं वे मौहल्ला क्लिनिक के नाम पर पहले से ही चल रहे थे | दूसरों के काम पर क्रेडिट लेने का काम करती है भाजपा |
जितने दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक चल रहे थे, उन्होंने उनको बंद करके उसके कर्मचारियों को बेरोजगार करने का काम किया है। अभी क्लस्टर सेवा से लोगों को हटाने का काम किया किया जा रहा है ऐसी चर्चा है | इन्होंने पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। जितनी भी योजनाएं अरविंद केजरीवाल जी की चलती थी उन सबको बंद करने का काम किया है इन्होंने दिल्ली के गरीबों के बड़ी संख्या में राशन कार्ड काटने का काम किया है। दिल्ली की जनता को निरंतर सताया जा रहा है। जो गैस सिलेंडर दिल्ली सरकार ने होली दिवाली फ्री देने की बात कही है उसको प्रदीप निर्मल ने जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर फ्री देने के लिए, यह उनको देंगे जिनके गरीबी रेखा के राशन कार्ड बने हैं।
वोट मांगते समय कहा था हम सबको फ्री गैस सिलेंडर देंगे, जब राशन कार्ड ही काट दिए गए तो सिलेंडर किसको देंगे यह सिर्फ जुमला है और अनेक ऐसे लोगों के राशन कार्ड भी काटे गए हैं जिनके पास ना अपना घर है, ना गाड़ी है, उन्होंने कहा हमारे पास सुबह से शाम तक बहुत लोग आते हैं। जिनके राशन कार्ड काटे गए हैं। और वह परेशान है। यह सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह करती है और कुछ नहीं।





