सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

यमुनापार के सौन्दर्य और पर्यावरण को बढ़ावा देगा यमुना डूब क्षेत्र में बनने वाला बड़ा पार्क : रीना महेश्वरी

2 मिनट पढ़ें
रीना महेश्वरी

यमुनापार के सौन्दर्य और पर्यावरण को बढ़ावा देगा यमुना डूब क्षेत्र में बनने वाला बड़ा पार्क : रीना महेश्वरी

Advertisement

यमुनापार के सौन्दर्य और पर्यावरण को बढ़ावा देगा यमुना डूब क्षेत्र में बनने वाला बड़ा पार्क : रीना महेश्वरी

यमुनापार का होगा सबसे खुबसुरत और बड़ा पार्क

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही यमुनापार की जनता को एक बड़े और खुबसूरत पार्क की सौगात देने वाली है जो 9 सौ से भी ज्यादा एकड़ में बनेगा और जिसपर सवा सौ करोड़ से भी ज्यादा की लागत आएगी | यह कहना है अशोक नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद रीना महेश्वरी का | रीना महेश्वरी कहती है इस पार्क के बनने से यमुनापार के सौन्दर्य और पर्यावरण को चार चन्द लग जायेगें और यहाँ की जनता को आनन्द
का अनुभव होगा | रीना महेश्वरी का कहना है विश्वस्तरीय यह पार्क ना केवल यमुनापार अपितु समस्त दिल्ली की शान होगा |

Advertisement

रीना महेश्वरी बताती है दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 916 एकड़ में मयूर प्रकृति पार्क बनाया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है कि यमुना डूब क्षेत्र को संरक्षित किया जा सके और वातावरण को और भी खूबसूरत बनाया जा सके। इस मयूर पार्क को बनाने के लिए लगभग 136.8 करोड़ रुपए की लागत लगेगी। डीडीए की तरफ से करीब एक दर्जन पर्यावरणीय परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें से ये सबसे बड़ी परियोजना है। जिसे पूरा करने के लिए 2026 का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है | इस पार्क की खास बात यह होगी कि पार्क में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लग-अलग क्षेत्रों की योजना बनाई जा रही है।

इनमें तकरीबन हर वर्ग के लिए ओपन एरिया , जलाशय, साइकिल ट्रैक, मूर्तिकला कोर्ट, योग क्षेत्र, ध्यान क्षेत्र और बाहरी व्यायाम क्षेत्र जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इस पार्क को राजधानी दिल्ली का सबसे बड़ा और खूबसूरत पार्क बनाने की योजना है | इस पार्क को निकट भविष्य में मैट्रो लाइन से भी जोड़े जाने की योजना पर विचार चल रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी खूबसूरती का आनन्द ले सके |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *