इलेक्ट्रिक बसों के आगमन से लगेगी प्रदूषण पर लगाम : विनोद जायस
ट्रिपल इंजन सरकार का सराहनीय कदम नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें जिस दिल्ली को जहर का गोला बनाकर छोड़ दिया था उसे सुधारने का प्रयास दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार नें शुरू कर दिया है और उसके लिए कई योजनायें बनानी शुरू कर दी है | जिसके चलते आने वाले समय में सुधार धरातल पर दिखाई देगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने शासन के 11 साल के दौरान दिल्ली के प्रदूष्ण को कम करने के कोई उपाय नहीं किये केवल बयानबाजी तक ही आप पार्टी सरकार उलझी रही |

विनोद जायस कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार नें अपने एक साल से भी कम समय में इस ओर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विकास और प्रदूषण को कम करने को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने पूंजीगत खर्च को दोगुना कर दिया है। अब सरकार दिल्ली के विकास कार्यों पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे शहर की सड़कों, परिवहन व्यवस्था और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन साल के अंदर दिल्ली की पूरी सार्वजनिक बस सेवा को इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। उन्होंने इस योजना के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली को कुल 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। विनोद जायस कहते हैं दिल्ली में जिस दिन पूरी सार्वजनिक बस सेवा इलेक्ट्रिक बन जायेगी उसी दिन प्रदूषण की बड़ी समस्या का बड़ा हल निकल जाएगा और उसकी शुरुवात ट्रिपल इंजन सरकार नें कर दी है |
विनोद जायस कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार नें मात्र 11 माह के शासन के दौरान दिल्ली के विकास के लिए इतनी सारी योजनायों पर काम करना शुरू कर दिया है जितना पिछली सरकार नें अपने 11 साल के शासन के दौरान भी नहीं किया | विनोद जायस कहते है आप पार्टी की सरकार नें केंद्र सरकार तथा उपराज्यपाल से टकराव में ही अपना कार्यकाल बिता दिया जबकि धरातल पर उतर कोई काम नहीं किया जिसका नतीजा यह रहा दिल्ली विकास में इतनी पिछड़ गई कि कई दशक पीछे पहुंच गई जिसे पटरी पर लाने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |



