Home मैं भी रिपोर्टर प्रदूषण कम करने के लिए श्रमिकों को हीटर देने की घोषणा दिल्ली...

प्रदूषण कम करने के लिए श्रमिकों को हीटर देने की घोषणा दिल्ली सरकार का अच्छा कदम : विनीत जैन

0
87
विनीत जैन
प्रदूषण कम करने के लिए श्रमिकों को हीटर देने की घोषणा दिल्ली सरकार का अच्छा कदम : विनीत जैन

प्रदूषण कम करने के लिए श्रमिकों को हीटर देने की घोषणा दिल्ली सरकार का अच्छा कदम : विनीत जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है | सरकार के फैंसलों से लोगो को राहत तो मिलती ही है और उन्हें यह एहसास भी होने लगा है ट्रिपल इंजन की सरकार उनके लिए रोजाना कुछ ना कुछ अच्छे निर्णय ले रही है |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन कहती है दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनायें लेकर आ रही है | श्री जैन कहती है सर्दियों में होने वाले प्रदूष्ण को कम करने के लिए भी सरकार नई-नई योजनायें बना रही है | दिल्ली सरकार ने इस सर्दी वायु प्रदूषण को कम करने और लोगों की सेहत को बचाने के लिए एक नया कदम उठाया है. सरकार तीन हजार से भी अधिक इलेक्ट्रिक हीटर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और असंगठित औद्योगिक श्रमिकों को देगी. इसका मकसद है कि लोग ठंड से बचने के लिए खुले में आग न जलाएं, जिससे हवा में जहरीला धुआं फैलता है |

श्री जैन कहते हैं सर्दी के मौसम में अक्सर श्रमिक सडकों पर अलाव जलते है जिससे वातावरण प्रदूषित होता है उन्हें खुद भी धुंए के प्रदूष्ण से जूझना पड़ता है लेकिन सरकार की योजना से उन्हें राहत मिलेगी और लोगो को प्रदूष्ण से मुक्ति | विनीत जैन कहते हैं पर्यावरण मंत्री श्री सिरसा नें साफ किया है कि इस योजना का फोकस उन्हीं वर्गों पर है जो ठंड में सबसे ज्यादा परेशान होते हैं. इनमें कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए, दिल्ली के जंगलों में काम करने वाले वन रक्षक और असंगठित सेक्टर में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं. सरकार का कहना है कि अब किसी को भी सर्दी से बचने के लिए लिए अलाव जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

दिल्ली सरकार की यह पहल उसकी बड़ी वायु प्रदूषण विरोधी रणनीति का हिस्सा है. इस रणनीति में कई कदम शामिल हैं, जैसे पराली जलाने पर सख्ती, कचरा प्रबंधन में सुधार और लगातार निरीक्षण. सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ लोगों पर पाबंदी नहीं लगा रही, बल्कि उन्हें व्यावहारिक मदद भी दे रही है. विनीत जैन कहते है हीटर योजना का सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि लोग ठंड में सुरक्षित रह सकेंगे और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों से भी छुटकारा पाएँगे. सरकार का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि दिल्ली वालों को व्यावहारिक मदद देकर साफ हवा और बेहतर जीवन देना है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here