सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गठबंधन जीतने जा रहा है राजधानी दिल्ली  की सभी सातों सीट  : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
गठबंधन जीतने जा रहा है राजधानी दिल्ली  की सभी सातों सीट  : नीलम चौधरी

गठबंधन जीतने जा रहा है राजधानी दिल्ली  की सभी सातों सीट  : नीलम चौधरी

Advertisement

गठबंधन जीतने जा रहा है राजधानी दिल्ली  की सभी सातों सीट  : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सात  सीटें जीतने जा रहा है | यह दावा किया है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती है प्रचार के दौरान यह साफ़ तौर से देखने को मिला लोग इस बार बदलाव के लिए वोट डालने जा रहे है | नीलम चौधरी कहती हैं लोग महंगाई तथा बेरोजगारी के साथ-साथ भाजपा केजुमलों से परेशान हो चुके है | और लोकतंत्र तथा सविंधान की रक्षा के लिए कल मतदान के जरिये अपने गुस्से का इजहार करेगें | नीलम चौधरी कहती हैं जनता  को आप बार-बार जुमलों से गुमराह नहीं कर सकते |

नीलम चौधरी कहती हैं   जिस तरह से दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान लोगों का भारी समर्थन मिलता दिखा उससे स्पष्ट संकेत मिल रहे है कि लोग, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन दे रहे हैं। दिल्ली की जनता बदलाव की बयार में इस बार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएंगे, क्योंकि भाजपा सांसदों ने पिछले दस वर्षों में दिल्ली की पूरी तरह से उपेक्षा की है।

Advertisement

नीलम चौधरी  ने कहा कि भाजपा को इस बार अपने सात मौजूदा सांसदों में से छह को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्होंने लोगों के विकास और कल्याण के लिए अपना कोई कर्तव्य नहीं निभाया, जबकि दिल्ली वालों को भाजपा सांसदों की मदद और सहयोग की जरूरत थी। भाजपा केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद, दिल्ली का बुनियादी ढांचा खराब हो गया और विकास अवरुद्ध हो गया, इसीलिए 7 में से 6 उम्मीदवार बदल दिए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत छोटी नुक्कड़ सभाओं, रैलियों, ऑटो और ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर जाकर प्रचार किया, जिससे धीरे-धीरे लोगों ने कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी समर्थन देना शुरू कर दिया।

नीलम चौधरी  ने कहा कि भाजपा सांसदों ने 304 करोड़ रुपये की विकास निधि खर्च नहीं की, जिससे दिल्ली का विकास रुक गया। उन्होंने दिल्ली के
मतदाताओं से अपील की कि वे लोकसभा में तीन कांग्रेस और चार इंडिया गठबंधनम उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में आगे आकर वोट करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *