सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख! जानें आंकड़ों की जुबानी

3 मिनट पढ़ें
इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख! जानें आंकड़ों की जुबानी

इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख! जानें आंकड़ों की जुबानी

Advertisement

इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख! जानें आंकड़ों की जुबानी

आईपीएल 2024 का क्वालीफायर 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. इस मैच में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने दमदार खेल से मैच का रुख बदल सकते हैं.

आज यानी 24 मई को आईपीएल 2024 के फाइनल में एंट्री के लिए दो टीमें क्वालीफायर 2 खेलेंगी. इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है. जीतने वाली टीम 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी. आज के क्वालीफायर 2 मैच में फोकस पांच ऐसे खिलाड़ियों पर होगा जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. न सिर्फ टीमों के बीच बल्कि खिलाड़ियों के बीच भी बेहद दिलचस्प मुकाबला होगा.

ये पांच खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में जिन पांच खिलाड़ियों पर नजर रहेगी वो हैं अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, टी नटराजन, रियान पराग, युजवेंद्र चहल. आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2024 में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर.

अभिषेक शर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 2 से पहले 14 मैच खेले हैं. इन 14 मैचों में उन्होंने 2027.05 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं. जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में अब तक 35 चौके और 41 छक्के लगाए हैं.

Advertisement

ट्रैविस हेड: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2024 में अब तक 13 मैच खेले हैं. इन 13 मैचों में उन्होंने 199.63 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं. जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल है. ट्रैविस ने इस सीजन में अब तक 61 चौके और 31 छक्के लगाए हैं.

टी नटराजन: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया है. नटराजन ने आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 2 से पहले 12 मैच खेले हैं. इन 12 मैचों में 9.13 की इकोनॉमी से 18 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट स्पैल 19 रन देकर 4 विकेट है.

रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने भी खूब रन बनाए हैं. आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 2 से पहले 14 मैच खेले जा चुके हैं. इन 14 मैचों में उन्होंने 151.60 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए हैं. इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं. रियान ने आईपीएल 2024 में अब तक 40 चौके और 33 छक्के लगाए हैं.

युजवेंद्र चहल: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज परेशान हो सकते हैं. चहल ने आईपीएल 2024 में अब तक 14 मैच खेले हैं. इन 14 मैचों में उन्होंने 9.48 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *