Home Breaking News हाथ में ड्रिप लगा कर काम करती हैं एक्ट्रेस….भारती सिंह ने टीवी...

हाथ में ड्रिप लगा कर काम करती हैं एक्ट्रेस….भारती सिंह ने टीवी जगत के काले सच का किया पर्दाफाश

0
118
Oplus_131072

हाथ में ड्रिप लगा कर काम करती हैं एक्ट्रेस….भारती सिंह ने टीवी जगत के काले सच का किया पर्दाफाश

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे का बेहद फेमस चेहरा हैं. वहीं हाल ही में पति-पत्नी की इस जोड़ी ने अपने पॉडकास्ट में टीवी जगत के काले सच से पर्दा उठाया है.

टीवी इंडस्ट्री को सितारों को अक्सर कई कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ती है जिसके चलते उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता है. वहीं काम की लंबी समय सीमा को लेकर कई बार इन सितारों का दर्द छलक चुका है. वहीं अब कॉमेडियन भारती सिंह ने भी टीवी जगत के काले सच से पर्दा उठाया है.

हाथ में ड्रिप लगाकर काम करती हैं एक्ट्रेसेस

दरअसल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई को अपने पॉडकास्ट पर इनवाइट किया था. इस दौरान मनोज और प्राची ने टेलीविजन शो के सेट पर लंबे समय तक काम करने के बारे में बात की थी. जिसके बाद भारती ने खुलासा किया कि, फीमेल आर्टिस्ट अक्सर आईवी ड्रिप पर रहते हुए भी सीन शूट करती हैं. भारती ने खुलासा किया, ”मैंने लड़कियों को डेली सोप में ड्रिप लगाकर काम करते हुए भी देखा है. उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि तब तक शॉट टेलीकास्ट नहीं हुआ होता था.”

डायरेक्टर्स को परफेक्ट शॉट से होता है मतलब एक्टर्स से नहीं

इसके बाद हर्ष ने ये भी खुलासा किया कि कैसे डायरेक्टर को कैमरे पर उनके परफेक्ट शॉट से मतलब होता था और उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि एक्टर्स ‘लाइफ और डेथ’ की सिचुएशन से गुजर रहे हैं.

एक्टर्स 15-15 घंटे करते हैं काम

एपिसोड के दौरान, हर्ष ने ये भी शेयर किया कि एक्टर्स कम से कम घंटों की नींद लेकर सेट पर 15-15 घंटे से ज्यादा काम करते थे. उन्होंने कहा, ”मैंने डायरेक्टर्स और क्रिएटिव्स को नींद की कमी के कारण दिल के दौरे और हेल्थ रिलेटेड इश्यू का सामना करते देखा है. लोग चाय पिएंगे, धूम्रपान करेंगे, केवल निर्धारित भोजन करेंगे और एसिडिटी से पीड़ित होंगे, लेकिन इसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.” इस पर प्राची ने कहा कि मैं जब टीवी पर काम करती थी तो मैं भी नींद दूर करने के लिए दिन-रात कॉफी पीती थी.

साइलेंस 2… कैन यू हियर इट में नजर आ रहे हैं प्राची-मनोज

बता दें कि मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई अपनी फिल्म साइलेंस 2… कैन यू हियर इट का प्रमोशन करने में बिजी हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई है. फिल्म में मनोज और प्राची के अलावा साहिल वैद, वकार शेख, दिनकर शर्मा और पारुल गुलाटी ने भी अहम रोल प्ले किया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here