सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शराब घोटाले के आरोपी होंगे सलाखों के पीछे : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

शराब घोटाले के आरोपी होंगे सलाखों के पीछे : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

शराब घोटाले के आरोपी होंगे सलाखों के पीछे : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आबकारी नीति के नाम पर करोड़ों का चुना लगाने वाले एक बार फिर से सलाखों के पीछे होंगे और जनता के सामने फिर से उनकी पोल खुलेगी | यह कहना है पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं तत्कालीन सरकार दिल्ली आबकारी नियम 2010 के नियम 35 को लागू करने में असफल रही और लाईसेंस प्रक्रिया का उलंघन किया गया। थोक विक्रेताओं को लाभ पहुॅचाने के लिए लाभ का मार्जिन 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया जिसके कारण सराकारी राजस्व में गिरावट आई। गुरमीत सूरा कहते हैं कि रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ है कि लाईसेंस देते वक्त आवेदकों की सोल्वेंसी, वित्तिय विवरण और अपराधिक रिकॉर्ड की जांच नही की और शराब जोन चलाने के लिए 100 करोड़ से अधिक का प्रारंभिक निवेश की वित्तिय पात्रता के मानदंड को नजरअंदाज करके वित्तिय रुप से कमजोर कम्पनियों को लाइसेंस दिए गए जिसमें राजनीतिक पक्षपात और गुप्त सौदों की आशंका भी बढ़ जाती है। यह भी चिंताजनक था कि पिछली सरकार ने आबकारी नीति लागू करते समय विशेषज्ञों की सिफारिशों की अनदेखी की गई।

Advertisement

गुरमीत सूरा कहते हैं कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ भाजपा को बहुमत दिया है, भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतर शराब घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने में सफल होगी। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद वह दिन दूर नहीं जब शराब घोटाले के दोषी एक बार फिर सलाखों के पीछे होंगे क्योंकि घोटाले की परते अब खुलने लगी है | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं आम आदमी पार्टी सरकार की करतूत अब जनता के
सामने खुलनी शुरू हुई है अभी केवल एक रिपोर्ट सामने आई है जल्द ही इनकी सारी पोल पट्टी खुलने वाली है और जनता भी देखेगी किस तरह इस सरकार नें जनता की भावनाओं का कत्ल करते हुए भ्रष्टाचार किया है और खुद को कट्टर ईमानदारी का प्रमाण पत्र भी खुद ही देते रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *