सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

“थैंक यू राहुल गांधी”:जर्मनी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

“थैंक यू राहुल गांधी”: केंद्रीय मंत्रियों ने जर्मनी के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके राहुल गांधी की आलोचना की, उन्होंने आरोप दोहराया कि राहुल गांधी देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप चाहते हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी को निशाना बनाया

सांसद पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोग्य करार दिए जाने पर जर्मनी की प्रतिक्रिया को लेकर गुरुवार को भाजपा ने राहुल गांधी को निशाना बनाया. भाजपा ने उन पर “भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने” का आरोप लगाया.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने इस आरोप को दोहराया कि राहुल गांधी देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप चाहते हैं. कांग्रेस ने भाजपा को राहुल की ओर से इस तरह के हस्तक्षेप के अनुरोध का उदाहरण पेश करने की चुनौती दी और उसके आरोप को खारिज कर दिया. कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश में अपनी व्यस्तताओं के बीच केवल भारत में मामलों की स्थिति के बारे में बोल रहे हैं, मदद नहीं मांग रहे हैं.

“मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत”

जर्मनी की ओर से गुरुवार को यह कहे जाने के बाद विवाद और बढ़ गया कि राहुल गांधी के मामले में “मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत” लागू होने चाहिए. राहुल को मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से अयोग्य घोषित किया गया है.

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम दृष्टया फैसले और साथ ही उनके संसदीय जनादेश के निलंबन पर ध्यान दिया है. हमारी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं.”

उन्होंने कहा, “इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या यह फैसला कायम रहेगा और क्या उनके जनादेश के निलंबन का कोई आधार है.”

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि जर्मनी को उम्मीद है कि “न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत” इस मामले में लागू होंगे.

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका ने कहा था कि वह राहुल गांधी मामले को देख रहा है और वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ काम करना जारी रखेगा.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, “कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है और हम गांधी (राहुल गांधी) के मामले को भारतीय अदालतों में देख रहे हैं.”

‘मोदी सरनेम’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ से जुड़ी टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने पर लोकसभा सांसद के रूप में पिछले सप्ताह अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे.

राहुल गांधी को कर्नाटक में 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान की गई उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दो साल की कैद की सजा दी गई. हालांकि, उन्हें अपील करने का समय देने के लिए 30 दिनों के लिए सजा को निलंबित रखा गया है.

राहुल गांधी ने अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में टिप्पणी का थी कि “सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है.” राहुल गांधी के खिलाफ सूरत पश्चिम से भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *