सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

शोपियां में आतंकियों की फायरिंग में 2 पंडित भाइयों को लगी गोली, एक की मौत

2 मिनट पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया है। इस बार शोपियां के चोटीपोरा में आतंकियों ने आज गोली मारकर एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी। मृतक का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। आतंकियों की गोलीबारी में सुनील कुमार के भाई पीतांबर नाथ घायल हुए हैं। आतंकियों ने दोनों भाइयों पर सेब के बगीचे में गोली मारी। कश्मीर जोन की पुलिस का कहना है कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। टारगेट किलिंग को लेकर जम्मू कश्मीर के आईजीपी ने कहा, ”महिलाओं, बच्चों, निहत्थे पुलिसवालों और बाहरी मजदूरों समेत निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकवादी घाटी में हमारे शांति लाने के प्रयास को नहीं रोक सकते हैं। कश्मीर के सभी 3 इलाकों में, विशेष रूप से विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ हमारे सीटी ऑपरेशन एक साथ जारी रहेंगे।” https://pbs.twimg.com/card_img/1559460930161090560/ZyycDWx0?format=jpg&name=small

आपको बता दें कि हाल में बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में कश्मीर में टारगेट किलिंग में शामिल रहा आतंकी लतीफ राथर मारा गया था। लतीफ राथर के मारे जाने के बाद कश्मीर में आम नागरिकों पर हमले की यह लगातार दूसरी घटना है। कश्मीरी पंडितों की हत्या पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। सिन्हा ने कहा कि शोपियां में निर्दोष लोगों पर आतंकी हमले की खबर पाकर उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है। पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना जताते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि वह घायल युवक के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा होनी चाहिए। इस बर्बर हत्या के लिए जो कोई भी जिम्मेदार उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *