सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आतंकियों ने फिर कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, दफ्तर में घुसकर की राहुल भट्ट की हत्या

2 मिनट पढ़ें
आतंकियों ने फिर कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, दफ्तर में घुसकर की राहुल भट्ट की हत्या

आतंकियों ने फिर कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, दफ्तर में घुसकर की राहुल भट्ट की हत्या

Advertisement

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी है. तहसील ऑफिस में आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को अपना निशाना बनाया है राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है राहुल कश्मीरी पंडित बताए जा रहे हैं जो लंबे समय से राजस्व विभाग में काम कर रहे थे। लेकिन गुरुवार को आतंकियों ने तहसील दफ्तर में घुसकर उनको गोली मार दी।

सेना ने इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया

आतंकी मौके से फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है. सेना ने इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, पूरी कोशिश की जा रही है कि उन आतंकियों को जल्द पकड़ा जाए. इस हमले के बाद फिर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता अश्विनी हांडा ने जोर देकर कहा है कि सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. उनकी नजरों में कश्मीरी पंडितों पर लगातार ऐसे ही हमले जारी हैं. ये हमला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि पिछले कई दिनों में घाटी के अंदर अधिकारियों से लेकर सरपंच तक को निशाना बनाया जा रहा है. कश्मीरी पंडित भी आतंकियों की गोली का शिकार बन रहे हैं।

Advertisement

घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

वैसे रक्षा विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस सयम घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है उनके नेटवर्क ध्वस्त हो रहे हैं, कमांडर मारे जा रहे हैं, इसी वजह से बौखलाहट में ऐसे हमलों को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन सेना की कार्रवाई धीमी नहीं पड़ रही है. कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षबलों की आतंकियों के साथ 10 घंटे तक मुठभेड़ चली थी उस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था. इनमें एक पाकिस्तान का रहने वाला भी था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *