पर्यटकों पर आतंकी हमला सिस्टम की बड़ी चूक : परमानन्द शर्मा

0
43
परमानन्द शर्मा
पर्यटकों पर आतंकी हमला सिस्टम की बड़ी चूक : परमानन्द शर्मा

पर्यटकों पर आतंकी हमला सिस्टम की बड़ी चूक : परमानन्द शर्मा

* आतंकवादी खुलेआम गोलियां बरसाकर फरार हो गए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जम्मू काश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला कोई साधारण घटना नहीं है बल्कि आज़ाद भारत में हुआ सबसे बड़ा कायरतापूर्ण हमला है | जिमसे आतंकियों नें बे-खौफ हो चुनचुन कर एक-एक पर्यटक को गोलियों से भुन डाला | उनका धर्म पूछ-पूछ कर मौत के घाट उतारा | अंदाज़ा लगाया जा सकता है आतंकियों के मन में कितना जहर घुला था | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं यह हमला ऐसे समय में हुआ जब केंद्र सरकार राज्य में आतंकवाद के खात्मे के दावे कर रही थी। बीते वर्षों में लगातार यह कहा जाता रहा कि आतंकियों की संख्या घट गई है, स्थानीय युवाओं की भर्ती में भारी गिरावट आई है, और आतंकी नेटवर्क लगभग समाप्ति की ओर है।

परमानन्द शर्मा कहते है इस हमले नें सरकार के ख़ुफ़िया तन्त्र की भी पोल खोल कर रख दी है इस ख़ुफ़िया तन्त्र पर हजारों करोड़ खर्च किये जाते है को तनिक भी भनक नहीं लगी जम्मू-कश्मीर के सुंदरतम पर्यटन स्थलों में से एक, पहलगाम में हुआ हालिया आतंकी हमला एक बार फिर यह स्पष्ट कर गया कि घाटी में शांति और सामान्य स्थिति लौटने के दावों में अभी दम नहीं हैं। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच जब घाटी में पर्यटकों की आवाजाही तेज हो रही थी और प्रशासन इसे ‘‘नया कश्मीर’’ के रूप में प्रस्तुत कर रहा था, तभी आतंक के साये ने सरकारी तनकर को खिली चुनौती देती हुए यह घिनोना काण्ड कर दिया |

परमानन्द शर्मा कहते हैं यह हमला ऐसे समय में हुआ जब केंद्र सरकार राज्य में आतंकवाद के खात्मे के दावे कर रही थी। बीते वर्षों में लगातार यह कहा जाता रहा कि आतंकियों की संख्या घट गई है, स्थानीय युवाओं की भर्ती में भारी गिरावट आई है, और आतंकी नेटवर्क लगभग समाप्ति की ओर है। लेकिन यदि यह स्थिति वास्तव में इतनी बेहतर थी, तो पहलगाम जैसे सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवादी कैसे खुलेआम गोलियां बरसाकर फरार हो गए | यह प्रश्न इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह इलाका न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि अमरनाथ यात्रा का प्रमुख आधार स्थल भी है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here