सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर बच्चों समेत 12 की मौत

3 मिनट पढ़ें

बिहार के वैशाली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भोज खाकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया। कहा जा रहा है कि चालक उसी में फंसा हुआ है। कुछ लोगों के ट्रक के अंदर दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। हादसे में कई बच्चों की भी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक नशे में था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कई बच्चों को कुचलने की घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

वैशाली सड़क हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शोक जताया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों समेत कई लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *