सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Farmers Protest: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी, इंटरनेट सेवाएं बंद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Farmers Protest: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी, इंटरनेट सेवाएं बंद

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे मुख्य किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने मोहाली के नए एयरपोर्ट चौक के पास गिरफ्तार किया। सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर को खोलने और जगह खाली कराने की रणनीति बनाई है, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत सरवन सिंह पंधेर और अभिमन्यु कोहाड़ को भी मोहाली से हिरासत में लिया गया। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा और अन्य नेताओं को भी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर (एयरपोर्ट रोड) पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आई हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इन दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं, और किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई है। पंजाब पुलिस शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली कराने में जुटी हुई है, जिसके तहत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही मोर्चा हटाने की कोशिश कर सकती है।

Advertisement

इससे पहले, चंडीगढ़ में किसान नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक समाप्त होने के बाद जानकारी दी गई कि यह मीटिंग सकारात्मक माहौल में हुई और सरकार ने किसानों के साथ बातचीत के लिए अगली बैठक की तारीख 4 मई तय की है। यह भी कहा गया कि शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली कराने के लिए किसी तरह की जबरदस्ती नहीं होगी। लेकिन शाम होते-होते, किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया, जो बैठक से लौट रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *