सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

चीन के उपप्रधानमंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने लिया यूटर्न

2 मिनट पढ़ें
चीन के उपप्रधानमंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने लिया यूटर्न

चीन के उपप्रधानमंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने लिया यूटर्न

Advertisement

 

चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई ने यूटर्न लेते हुए किसी पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने से इनकार कर दिया है। इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल मीडिया को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने अपने तीन महीने पहले दिए गए बयान से पलटी मार ली। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के शीर्ष अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। डबल्स टेनिस में नंबर 1 रहीं हैं। सोशल मीडया पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उपप्रधानमंत्री ने उनका यौन शोषण किया था। बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। बता दें कि चीन के सोशल मीडिया वेइबो पर सरकारी नियंत्रण है और सरकार ने इससे जुड़ी खबरों को दबाने की कोशिश की।

Advertisement

यौन उत्पीड़न का आरोप

अखबार ने शुआई से पूछा था, “यूरोप में हमने जो लिखित सामग्री देखी, उसमें आपने किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. आपने क्या लिखा था? हम समझ नहीं पा रहे हैं” इस पर पेंग शुआई ने विस्तार से कोई जवाब दिए बिना सिर्फ इतना कहा, “यौन उत्पीड़न? मैंने कभी नहीं कहा है कि किसी ने किसी भी तरह मेरा यौन उत्पीड़न किया है” चीन का ट्विटर कही जाने वाली वेबसाइट वाइबो पर शुआई ने जो पोस्ट किया था, वह अब डिलीट किया जा चुका है. इसमें लिखा गया था, “तुम मुझे अपने साथ अपने घर क्यों ले गए थे और क्यों मुझे अपने साथ रिश्ता बनाने के लिए मजबूर किया था?” हालांकि, पेंग ने झांग के साथ अपने रिश्ते को अस्थिर बताया था और कहा कि यह उनकी सहमति से था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *