Home देश दुनिया Tejashwi Yadav Son: तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, राजश्री ने बेटे...

Tejashwi Yadav Son: तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, राजश्री ने बेटे को दिया जन्म

0
81

Tejashwi Yadav Son: तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, राजश्री ने बेटे को दिया जन्म

लालू परिवार में एक बार फिर गूंजी किलकारी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर बेटे का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 27 मई 2025 को बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने इस खुशी को सोशल मीडिया के ज़रिए साझा करते हुए लिखा—“गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे छोटे बच्चे के जन्म की सूचना देते हुए हम बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं। जय हनुमान!”

तेजस्वी और राजश्री की यह दूसरी संतान है। इससे पहले 2023 में राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कात्यायनी है। अब बेटे के आगमन से लालू परिवार में उत्सव का माहौल है।
राजश्री और तेजस्वी की शादी दिसंबर 2021 में दिल्ली में हुई थी। यह एक लव मैरिज थी, जिसे शुरू में लालू परिवार की ओर से स्वीकार नहीं किया गया था, लेकिन बाद में परिवार ने सहमति दी और विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

राजश्री मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उनके पिता चंडीगढ़ में एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। उन्होंने Barclays बैंक में काम किया है, लेकिन शादी के बाद वे परिवार को प्राथमिकता देते हुए प्रोफेशन से दूर हो गईं।

तेज प्रताप के विवादों के बीच आई खुशखबरी
गौरतलब है कि हाल ही में तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी अनुष्का यादव के वैवाहिक विवादों ने लालू परिवार में तनाव का माहौल बना दिया था। तंत्र-मंत्र और हनीट्रैप के आरोपों से घिरे तेज प्रताप को लेकर परिवार में मतभेद थे, यहां तक कि पार्टी और परिवार से बेदखली की खबरें सामने आईं।
लेकिन ऐसे तनावपूर्ण माहौल में तेजस्वी यादव के घर आई यह खुशखबरी पूरे परिवार के लिए एक सुखद विराम लेकर आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here