सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लाहौर में सभी मैच खेलेगी टीम इंडिया, तय हो गया है सब, PCB को BCCI की हां का इंतजार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लाहौर में सभी मैच खेलेगी टीम इंडिया, तय हो गया है सब, PCB को BCCI की हां का इंतजार

पीसीबी ने टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर के लिए शेड्यूल किए हैं. हालांकि अभी आईसीसी और पीसीबी को बीसीसीआई की हां का इंतजार है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल सौंप दिया है. पीसीबी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं. उसने भारत और पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को तय किया है. लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया नहीं आयी है. लिहाजा पीसीबी और आईसीसी को बीसीसीआई की हां का इंतजार है.

खबर के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्राफ्ट सौंप दिया है. पीसीबी टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर में करवाना चाहती है. लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ही भारत के सभी मैच लाहौर में रखे गए हैं. लेकिन अभी इसमें एक सबसे अहम पेंच फंसा हुआ है. बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने के लिए हां नहीं की है.

हाईब्रीड मॉडल के तहत हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन –

Advertisement

टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी, इसकी बहुत ही कम संभावना है. पाक बोर्ड और आईसीसी को फिलहाल बीसीसीआई के रिएक्शन का इंतजार है. अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई तो चैंपियंस ट्रॉफी हाईब्रीड मॉडल के तहत आयोजित हो सकती है. भारत और पाकिस्तान के मैच किसी अन्य वेन्यू पर आयोजित हो सकते हैं. भारत और पाक के बीच दुबई में मैच खेले जा सकते हैं.

एशिया कप का न्यूट्रल वेन्यू पर हुआ था आयोजन –

इससे पहले भी पाकिस्तान में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा चुका है. एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था. लेकिन टीम इंडिया ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. इस टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान में खेला गया था. वहीं भारत के मैचों की बात करें तो वो सभी श्रीलंका में आयोजित हुए. भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में खेला गया था. टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया था. भारत और पाकिस्तान का एक मैच पल्लेकल में खेला जाना था. जो कि रद्द हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *