सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

श्रीलंका रवाना हुई एशिया कप के लिए टीम इंडिया, तिलक-जडेजा ने शेयर की फोटो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, तिलक-जडेजा ने शेयर की फोटो

टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए बुधवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई. भारत का पहला मैच 2 सितंबर को है, जो कि पल्लेकल में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के लिए बुधवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई. भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है, जो कि शनिवार को खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट का आगाज बुधवार से ही हो रहा है. टीम इंडिया के साथ केएल राहुल नहीं गए हैं. वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलोर में हैं. राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे. तिलक वर्मा और रवींद्र जडेजा ने फ्लाइट से फोटो शेयर की है.

दरअसल तिलक वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. यह फ्लाइट की फोटो है. तिलक के साथ कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं. तिलक ने कैप्शन में श्रीलंका लिखा है. टीम इंडिया एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हो गई है. तिलक की इस फोटो को महज एक घंटे में हजारों लोगों ने लाइक किया. वहीं रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो शेयर की है. उन्होंने भी श्रीलंका रवाना होने का जिक्र किया है.

Advertisement

टीम इंडिया ने एशिया कप के लिए तिलक वर्मा को टीम में जगह दी है. तिलक ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इससे पहले उन्होंने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. तिलक ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी कई यादगार पारियां खेली हैं. इसी वजह से वे टीम इंडिया में एंट्री लेने में सफल रहे. तिलक को पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. तिलक टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *