सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

तरुण मित्र परिषद ने स्वर्ण जयंती समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की : मनोज कुमार जैन

2 मिनट पढ़ें
मनोज कुमार जैन

तरुण मित्र परिषद ने स्वर्ण जयंती समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की : मनोज कुमार जैन

Advertisement

तरुण मित्र परिषद ने स्वर्ण जयंती समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की : मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : तरुण मित्र परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर आज प्यारेलाल भवन, आई.टी.ओ., नई दिल्ली में एक प्रेरणादायक, गरिमामय एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने परिषद की पाँच दशकों से अधिक की समाजसेवी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास ही तरुण मित्र परिषद की निरंतर प्रगति और प्रभाव का मूल आधार रहे हैं।

Advertisement

परिषद के महासचिव एवं निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने जानकारी दी कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत 500 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, सहायक पाठ्य-पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री एवं ट्रैक सूट प्रदान किए गए। इस वर्ष परिषद ने एक नई और सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को ₹50,000 की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी उपहार स्वरूप प्रदान की, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग एवं पोलियो कैलिपर्स, तथा जरूरतमंद महिलाओं को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

अपने संबोधन में महापौर राजा इकबाल सिंह ने तरुण मित्र परिषद के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सक्रिय सहयोग के बिना किसी भी सरकारी प्रयास की पूर्णता संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मनोज मेंदिरत्ता, संस्थापक, मै. जीवन पब्लिशिंग हाउस; अल्का राघव, निगम पार्षद; परिषद की संरक्षिका सुधा गुप्ता तथा धर्मपाल–सत्यपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिषद की सेवा-प्रधान पहलों की सराहना करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *