सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हरित दिल्ली की दिशा में 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

Advertisement

हरित दिल्ली की दिशा में 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि : दीपक गाबा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): राजधानी को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए गए ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ अभियान के तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया गया है। अभियान की इस उपलब्धि का भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने स्वागत करते हुए इसे दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के बीच बड़े स्तर पर पौधरोपण की पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाना सराहनीय है और अब लगाए गए पौधों के संरक्षण तथा उनके नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ को सफल बनाने में सरकारी विभागों के साथ स्थानीय निकायों, स्कूल-कॉलेजों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। रिज क्षेत्रों सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण से राजधानी के हरित क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। गाबा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का लाभ केवल वर्तमान पीढ़ी को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। दिल्ली में अधिक पेड़ होंगे तो प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और जनता को मिलकर लगातार प्रयास करने होंगे। 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा होना इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *