सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

तंजानिया में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ विमान, अब तक 19 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तंजानिया में आज एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में जा गिरा। यह विमान दार एस सलाम से बुकोबा वाया म्वांजा होकर जा रहा था। गौरतलब है कि बुकोबा एयरपोर्ट पर रनवे का एक हिस्सा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया लेक के ठीक बगल में है। बताया जा रहा है की इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में 43 यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के मरने की भी खबर है। इनमें विमान के दोनों पायलट भी हो सकते हैं। राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बचा लिया है। कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने कहा कि हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिस समय विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) की ऊंचाई पर था, तब उसे खराब मौसम के कारण समस्याओं सामना करना पड़ा। और बारिश के बीच विमान पानी में गिर गया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। हालांकि अभी तक बचाव कार्य जारी है। तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रेसिजन एयर ने कहा कि उड़ान तटीय शहर दार एस सलाम से आ रही थी। इस विमान के झील में डूबे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे विमान झील में आधे से भी ज्यादा डूबा हुआ है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोगों को बचाने के लिए कई पानी के जहाज विमान के ईर्द-गिर्द पहुंच चुके हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *