सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Amethi: अमेठी में शादी समारोह में तंदूरी रोटी विवाद ने ली दो युवकों की जान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Amethi: अमेठी में शादी समारोह में तंदूरी रोटी विवाद ने ली दो युवकों की जान

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी हिंसा का रूप ले लिया। जिले के जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार शाम रामजियावन वर्मा की बेटी की शादी थी, लेकिन खुशियों भरे इस मौके पर ऐसा हादसा हुआ कि पूरा परिवार मातम में डूब गया।

शादी में शामिल 18 वर्षीय रवि कुमार उर्फ कल्लू और 17 वर्षीय आशीष कुमार के बीच तंदूरी रोटी को पहले लेने को लेकर बहस छिड़ गई। यह मामूली कहासुनी जल्द ही इतनी बढ़ गई कि दोनों युवक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। झगड़ा इतना हिंसक था कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही शादी का जश्न मातम में बदल गया। परिवार के लोग बदहवास हो गए और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह विवाद बिल्कुल मामूली बात पर शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह घटना न केवल अमेठी बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां महज खाने को लेकर दो युवा अपनी जान गंवा बैठे और एक खुशहाल परिवार पलभर में उजड़ गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *