Home मैं भी रिपोर्टर प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वदेशी आंदोलन की मिली नई धार :...

प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वदेशी आंदोलन की मिली नई धार : मनोज गुप्ता

0
46

प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वदेशी आंदोलन की मिली नई धार : मनोज गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जो लोग कहते थे स्वदेशी जागरण मंच देश को बेल गाड़ी युग मे ले जाना चाहता है वही बढ़ चढ़ कर कर रहे है स्वदेशी का प्रचार स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के आह्वान से देश की जनता में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ऐसा लग रहा था कि अमेरिका के टैरिफ लगा देने से भारतीय बाजार में मंडी देखने को मिलेगी। लेकिन जिस तरह से आम भारतीय ने स्वदेशी को अपनाया है उससे दीपावली के त्यौहार की रोशनी बढ़ गई है। आम आदमी देश के व्यापारियों के साथ खड़ा हो गया है। स्वदेशी जागरण मंच ने दिल्ली भर में दीवाली के अवसर पर मेले लगा कर छोटे व्यापारियों को मंच प्रदान किया जिससे वो अपना माल जनता के बीच बेच सके। दिल्ली की जनता ने भी खुले दिल से स्वदेशी का समर्थन किया। मनोज गुप्ता का कहना है कि स्वदेशी ही भारत के विकास का मूल मंत्र है। स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से ना केवल स्थानीय व्यापारी मजबूत होंगे बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी जागरण मंच मजबूती से स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here