सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Sushil Tiwari: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा,को मिलेगी नई ऊर्जा : सुशील तिवारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sushil Tiwari: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा,को मिलेगी नई ऊर्जा : सुशील तिवारी

नई दिल्ली( स्पर्श भारद्वाज ) : वरिष्ठ भाजपा नेता सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता सुशील तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुशील तिवारी ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी, दूरदर्शी एवं जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि श्री मल्होत्रा का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के प्रति समर्पण पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी, बल्कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों को दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य भी करेगी। सुशील तिवारी ने कहा कि श्री मल्होत्रा सदैव कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले नेता रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में दिल्ली भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *